राज्य समाचार

कोरबा में 5 जून को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होगी जांच

Spread the love

कोरबा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जिला चिकित्सालय (100 बिस्तर), कोरबा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य समिति तथा बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा, जिसमें कैंसर की प्रारंभिक पहचान और परामर्श संबंधी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। बालको मेडिकल सेंटर की चलित कैंसर स्क्रीनिंग वैन भी इस दौरान मौजूद रहेगी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शिविर में स्तन कैंसर की जांच (मैमोग्राफी), मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), बच्चों एवं वयस्कों के मुंह की कैंसर जांच (पैप स्मीयर), बीपी, शुगर तथा बीएमआई जांच जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों से शिविर में पहुंचकर जांच कराने की अपील की है, जिन्हें स्तन में गांठ, असामान्य सूजन, आवाज में बदलाव, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, गर्दन या बदन में दर्द, लंबे समय से न भरने वाले घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, त्वचा में बदलाव, अचानक वजन कम होना अथवा मल-मूत्र संबंधी आदतों में परिवर्तन जैसी समस्याएं महसूस हो रही हों।

अधिकारियों के अनुसार कैंसर की समय पर पहचान और उपचार से बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसलिए नागरिकों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button