अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचाररोचक तथ्य

सुशासन तिहार में रिश्वतखोरी का कथित VIDEO VIRAL !

कोरबा के पटवारी विनोद अग्रवाल पर गंभीर आरोप, शासन की छवि पर बड़ा सवाल

Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक तरफ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai “सुशासन तिहार” के जरिए पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का संदेश देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले से सामने आए एक कथित वायरल वीडियो ने पूरे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस कथित वीडियो में ग्राम पसान में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जमीन और राजस्व संबंधी कार्यों के एवज में आम लोगों से पैसों की मांग की जा रही थी। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने जिले भर में सनसनी फैला दी है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रदेश सरकार “सुशासन तिहार” मना रही है और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा कर रही है।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और सुशासन की छवि को धूमिल कौन कर रहा है?

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

राजस्व विभाग पहले भी विवादों में रहा है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ACB और EOW की कार्रवाई के दौरान पटवारी और अन्य कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों में कानून और कार्रवाई का खौफ खत्म होता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। जनता अब जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

यदि “सुशासन तिहार” के दौरान भी जनता को अपना काम कराने रिश्वत देनी पड़े, तो फिर सरकार के सुशासन के दावों की हकीकत क्या है — यह सवाल अब हर आम नागरिक पूछ रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button