श्रीरामनवमी पर 1 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद

भिलाई नगर । श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 26 मार्च को भव्य रूप से श्रीरामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के 01 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से बनाया जाएगा।
महाप्रसाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बबाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, पाटेश्वर धाम – उपस्थित रहेंगे। वहीं अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री – गजेंद्र यादव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित रहेंगे
श्रीरामनवमी के इस आयोजन हेतु समिति द्वारा विगत 22 फरवरी से निरंतर चतुर्थ वर्ष भी एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम अभियान भी चलाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 4 दशकों से निरंतर चला आ रहा यह आयोजन, मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकलती हैं जो मुख्य रूप से बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा, भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा, मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा और मां दंतेश्वरी शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल पर एकत्रित होती है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिथि विभिन्न प्रखण्डों से झांकियां भी निकाली जाती है।
Live Cricket Info