August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय अधिकारियों ने तेलीबांधा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया अवलोकन

जैविक तकनीक से पानी साफ करने की प्रक्रिया को बेहतर बताया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारत सरकार के अंतर्गत केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय में संयुक्त सचिव रबीन्द्र अग्रवाल ने तेलीबांधा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण व अवलोकन किया। उन्होंने तालाबों के शुद्धिकरण के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इस पहल की तारीफ की और इस तरह की परियोजना को शहरी क्षेत्रों की मुख्य जरूरत बताया।श्री अग्रवाल केंद्र सरकार की जलशक्ति अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले में संचालित कार्ययोजनाओं के निरीक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आज यहां पहुंचे। जल शुद्धिकरण, जल संरक्षण, और भू गर्भीय जल स्तर को बढ़ाने तेलीबांधा प्रोजेक्ट को नवाचार मानते हुए उन्होंने तेलीबांधा परियोजना को देश भर में एक माडल के रुप में चिन्हित किया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी और रायपुर नगर निगम देश भर में ऐसा पहली नगरीय निकाय है जिसने भू जल संरक्षण व आम निस्तारी के लिए एक साथ 45 तालाबों के संरक्षण और शुद्धिकरण की ठोस कार्ययोजना निर्धारित की है। इस दौरान रविन्द्र अग्रवाल के साथ रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अविनाश भोई और भेल के परियोजना विभाग के उप महाप्रबंधक थोरात सी एल, जल संसाधन विभाग ,नगर निगम,स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्हें अवगत कराया गया कि रायपुर के 48 तालाबों को पुनर्जीवित किए जाने हेतु प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close