बाबा संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जन्म–जयंती समारोह कार्यक्रम

कोरबा – परमपूज्य बाबा संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जन्म–जयंती समारोह कार्यक्रम को पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए आप सभी का हृदय से आभार,धन्यवाद एवं अभिनंदन
आज जौनपुर के चौकिया धाम मंदिर के बगल के मैदान में राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत, जनपद जौनपुर इकाई के द्वारा आयोजित बाबा संत गाडगे महाराज की जन्म–जयंती अवसर पर समारोह पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय गिरीश चंद्र यादव जी,विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमान अजय कुमार सिंह जी (जिलाध्यक्ष–भाजपा मछलीशहर) श्रीमान अजीत प्रजापति जी (जिलाध्यक्ष–भाजपा जौनपुर) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हम सभी के अभिभावक,भाजपा काशी क्षेत्र के यशस्वी अध्यक्ष श्रीमान दिलीप सिंह पटेल जी भाई साहब ने किया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित होकर के समाज के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित पदाधिकारी बंधुओ ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ा दिया।
संत गाडगे बाबा अमर रहे
Live Cricket Info