राज्य एव शहर

अंतरिक्ष की उड़ान से जशपुर की वादियों तक: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सराहा स्थानीय पर्यटन

 

जशपुरनगर   । देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री एवं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का 04 फरवरी 2026 को जशपुर जिले के अंतर्गत होम-स्टे ग्राम केरे तथा प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा में प्रवास संपन्न हुआ।

शुभांशु शुक्ला ने वनमण्डल जशपुर द्वारा प्रायोजित देशदेखा क्लाइम्बिंग कम्पनी के सदस्यों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को साहसिक खेलों एवं पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने, सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान वनमण्डलाधिकारी जशपुर शशि कुमार भा.व.से. द्वारा शुभांशु शुक्ला को जशपुर जिले की महिलाओं द्वारा बांस एवं छिंद घास से निर्मित जशक्राफ्ट के पारंपरिक आभूषण भेंट किए गए। शुक्ला ने जश्क्राफ्ट उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, कलात्मकता एवं नवाचार की प्रशंसा की तथा इस पहल को स्थानीय आजीविका सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने जश्क्राफ्ट से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने एवं व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं तथा देशदेखा क्लाइम्बिंग कम्पनी के सदस्य उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button