रोचक तथ्य

सूर्य ग्रहण : 11000 किमी के दायरे में आज दिन में हो जाएगी रात, जानें कहां होगा ऐसा नजारा

आज लग रहा सूर्य ग्रहण साल का पहला है। जनवरी 2019 में लगा सूर्य ग्रहण आंशिक था। आज का ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसे दक्षिण अमेरिका, दक्षिण मध्य अमेरिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्र में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण मंगलवार, 2 जुलाई को रात 10:25 बजे शुरू होगा।
इस दौरान भारत में जहां रात होगी, वहीं चिली, अर्जेंटीना और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिन का समय होगा। ग्रहण की अवधि तकरीबन 4 मिनट 33 सेकेंड की होगी, जिससे 11 हजार किलोमीटर के दायरे में दिन में रात जैसा नजारा हो जाएगा।
अगस्त 2017 में हुए पिछले पूर्ण सूर्य ग्रहण के मुकाबले इस सूर्य ग्रहण का पूरा समय लगभग दोगुना होगा। उस वक्त पूर्ण सूर्य ग्रहण सिर्फ 2 मिनट, 40 सेकेंड तक चला था।
यह नजारा ला सेरेना, सैन जुआन, ब्रागाडो, जूनिन औररियो कुआर्टो, चिली और अर्जेंटीना के कुछ शहर हैं जहां आज का पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से सूर्य को ढक लेता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button