देश विदेश

पुलवामा : सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है और इसमें एक जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि दलीपोरा में सुरक्षाबलों की घेराबंदी तथा तलाश अभियान (कासो) के दौरान गुरुवार सुबह आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने गुरुवार तड़के पुलवामा के दलिपोरा गांव में कासो शुरू किया। सुरक्षा बलों के जवानों ने गांव के सभी निकास मार्गों को बंद कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवान जब गांव में एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वाचालिक हथियारों से गोलीबारी शुरू की। सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायीं।
सूत्रों के अनुसार इस दौरान सुरक्षा बलों के दो जावन तथा एक स्थानीय निवासी घायल हो गए। इसमें एक जवान शहीद हो गया है जबकि बाकी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों तथा राज्य पुलिस के जवानों को किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए मुठभेड़ वाली जगह के आसपास वाले क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। प्रशासन ने पुलवामा में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button