खेल

महेंद्र सिंह धौनी के घर में चोरी, केस दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कोठी से चोरों ने एलसीडी चोरी कर ली। धौनी की कोठी को एक कंपनी ने किराए पर ले रखा है। कोठी के केयर टेकर की तहरीर पर सेक्टर-39 थाना की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
महेंद्र सिंह धौनी की सेक्टर-104 में कोठी है। प्राधिकरण की लिस्ट में यह कोठी एचए-24 सेक्टर-104 महेंद्र सिंह धौनी के नाम से पंजीकृत है। यह कोठी 450 वर्ग मीटर में बनी हुई है। जब महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में टीम ने विश्व कप का खिताब जीता तब यह कोठी ली गई थी। तब से वह कोठी में एक बार आए हैं। कोठी को एक कंपनी ने किराए पर ले रखा है। कोठी में मरम्मत का काम चल रहा है। इसके एक कमरे में घरेलू सामान रखा है। केयर टेकर विक्रम सिंह कोठी की देखरेख करता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button