September 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
खेत की बाड़ी में थैले में मिला नवजात, चींटियों और कीड़ों ने काटा…ग्रामीणों में मचा हड़कंपपति की मौत के दूसरे दिन पत्नी ने भी दम तोड़ दियाबस्तर दौरे पर सीएम साय: हवाई सर्वे के बाद राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा…पुजारी की हत्या का राजफाश एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे दंगआज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्टश्रम मंत्री श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेगेंपशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरणलागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स में आकर्शी कश्यप ने जीता रजत पदक, एनटीपीसी कोरबा का मिला समर्थनहिमालय अभियान पर निकली जशपुर की युवा टीम…हार्ट अटैक मरीजों को अब चिंता नहीं : कोरबा के एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही जानें, 24 घंटे उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ
छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह को बीजेपी में लाने वाले बिसे गुरूजी का निधन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दुर्ग(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दुर्ग की राजनीति के बड़े नाम और भाजपा के आधार स्तंभ माने जाने वाले बिसे यादव ‘गुरूजी’ का निधन हो गया। 73 वर्ष की आयु में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे हरनाबांधा मुक्तिधाम में हुआ।

दुर्ग की राजनीति में बड़ा नाम
बिसे यादव को ‘गुरूजी’ के नाम से जाना जाता था। वे दुर्ग में भाजपा की स्थापना और विस्तार के प्रमुख चेहरे रहे। कहा जाता है कि उन्होंने ही डॉ. रमन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। 1986-87 में जब भाजपा की स्थिति कमजोर थी, तब वरिष्ठ नेता गोविंद सारंग के साथ वे कवर्धा पहुंचे और वहां डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया। यही से डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक यात्रा भाजपा में शुरू हुई।

कांग्रेस के दिग्गजों को दी चुनौती
बिसे यादव ने उस दौर में राजनीति की जब कांग्रेस का दबदबा था। 1984 में उन्हें भाजपा ने तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और परिवहन मंत्री मोतीलाल वोरा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। 1989 में दुर्ग विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने शिवसेना प्रत्याशी के रूप में मोतीलाल वोरा को चुनौती दी। हालांकि वे चुनाव हार गए, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को टक्कर देने से उनकी राजनीतिक हैसियत काफी बढ़ गई।

राजनीतिक सफर
1974 से 1979 तक उन्होंने नेशनल हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। 1979 में उन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा और पहली बार दुर्ग नगर पालिका परिषद के पार्षद चुने गए।
इसके बाद वे पांच बार पार्षद बने। भाजपा के शुरुआती दौर में वे भाजयुमो शहर अध्यक्ष और भाजपा शहर अध्यक्ष भी रहे।

सिद्धांतवादी नेता
बिसे गुरूजी सिद्धांतवादी छवि के नेता रहे। भाजपा सत्ता में आने के बाद उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं मिला, लेकिन वे संगठन और विचारधारा के प्रति समर्पित बने रहे।

हाल के वर्षों में उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का अभियान भी शुरू किया था, लेकिन अस्वस्थता के कारण यह आंदोलन आगे नहीं बढ़ पाया।

लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे गुरूजी
दुर्ग और आसपास की राजनीति में बिसे यादव का नाम एक ऐसे नेता के रूप में दर्ज है जिन्होंने भाजपा को शून्य से खड़ा किया और दिग्गज नेताओं को चुनौती देने का साहस दिखाया। वे पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव के भी राजनीतिक गुरु माने जाते थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close