राज्य समाचार

कोरबा में युवक की सड़ी-गली लाश मिली, 6 दिन से घर में बंद था…

Spread the love

कोरबार(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) : कोरबा के कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश करीब 5 से 6 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान अजय राजपूत उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो कि एक टेंट हाउस में काम किया करता था। वह पिछले 6-7 दिन से कम पर नहीं गया था। उसकी लाश शनिवार को उसके घर में मिली।

मृतक की बुआ के बेटे प्रकाश राजपूत ने आसपास के लोगों से जानकारी मिलने और घर से बदबू आने की खबर मिलने पर कोतवाली जाकर सूचना दी थी। शनिवार रात को पुलिस ने आकर ताला बंद कर दिया था। आज सुबह ताला खोलकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। मौके पर कोतवाली से ASIटंकेश्वर यादव और चक्रधर सिंह ने पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम मृतक अजय का भाई अक्षय राजपूत किसी काम के सिलसिले में रायपुर जाने के लिए घर से निकल गया था और रात के वक्त अजय घर लौटा था, इसके बाद से वह किसी को नजर नहीं आया। उसके घर का मुख्य दरवाजा ओढ़ाया हुआ हालत में था, ना तो बाहर से और ना ही अंदर से बंद था। शनिवार को ज्यादा ही बदबू आने पर कुछ लोगों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो भीतर वह मृत हालत में नजर आया। इसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। अजय राजपूत की मौत किन हालातो व किस कारण से हुई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही पता चलेगा। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है। सूचना मिलने के बाद उसका भाई अक्षय रायपुर से कल ही कोरबा लौट आया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button