राज्य समाचार

जल संचयन महाभियान : अब तक एक हजार सोखता गड्ढे का निर्माण

बलौदाबाजार  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जल संचयन महाभियान अंतर्गत भू -जल स्तर बढ़ाने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है।अब तक जिले के 519 ग्राम पंचायतों  में करीब एक हजार सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

सी ई ओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने बताया  कि जल संचयन महाभियान अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 से सोखता गड्ढा का निर्माण शुरू किया गया  है। संतृप्तता अभियान से जिले के समस्त ग्राम पंचायत के प्रत्येक नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा।सोखता गड्ढा निर्धारित मापदंड अनुरूप किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जल संचयन व जल के सदुपयोग को लेकर जिले में 18 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जल संचयन महाभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न  गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।महाभियान के तहत जल संचय एवं संरक्षण के महत्व को समझाकर समुदाय को प्रेरित किया जा रहा है कि वर्षा जल संचयन और पानी के सदुपयोग से जल संकट से बचा जा सकता है। जल संचयन महाभियान का उद्देश्य जल संचयन और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है जिससे जल संसाधनो का संरक्षण हो सके और भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button