राज्य समाचार
एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उठाया लुत्फ
दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भिलाई सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका शामिल हुए। अखंड भारत के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का यह चतुर्थ वर्ष है। छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से कलाकारों ने सम्पूर्ण माहौल को भक्तिमय बना दिया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
राज्यपाल श्री डेका एवं अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लुत्फ उठाये। इससे पूर्व राज्यपाल ने मंच में स्थापित श्री राम खाटू श्याम की प्रतिकृति का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव, विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन व अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक गण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
Live Cricket Info