राज्य एव शहर

धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री: 74 पटवारियों को नोटिस

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पटवारियों पर आरोप है कि सात फीसदी खसरे का गलत रकबे में एंट्री कर दी गई है। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के लिए जिले को तहसील स्तर पर 13608 खसरे दिए गए थे। इन खसरों का मौके पर जाकर सत्यापन करना था और रिपोर्ट पेश करनी थी।

भौतिक सत्यापन के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि कुल 93.33 फीसदी खसरे में धान की फसल ली गई थी। 6.67 फीसदी खसरे पर धान की फसल नहीं पाई गई। मतलब ये कि पटवारियों ने इन खसरों में धान की फसल लेने की गलत जानकारी एंट्री कर दी थी। भौतिक सत्यापन के बाद इसमें जरुरी सुधार किया गया। सुधार के साथ ही मौके पर एंट्री करने के बजाय घर बैठे एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस वर्ष जिले में 137672 किसानों को उनके 144981 हेक्टेयर रकबे के साथ पंजीकृत किया गया था। बीते साल की तुलना में इस साल 2.4 फीसदी धान की खरीदी कम हो पाई है।

एक करोड़ का धान जब्त
कोचियों और व्यापारियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर राजस्व, खाद्य व मंडी विभाग का जांच दल बनाया गया था। कोचिए व व्यापारियों के खिलाफ 77 कार्रवाई कर 1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा तय से अधिक धान बेचने के लिए टोकन कटवाने वाले 53741 किसानों से 3027.41 हेक्टेयर रकबा सरेंडर कराया गया है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button