राज्य समाचार

गुरु घासीदास जी ने दिया मनखे मनखे एक समान का संदेश

कोंडागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर  शासन के निर्देशानुसार ष्सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् थीम पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, दीपेश अरोरा और सामाजिक कार्यकर्ता लखमू टंडन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरु घासीदास जी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया और समाज में व्याप्त विषमता को दूर करने पर जोर दिया। उनके नशा मुक्ति के संदेश के अनुरूप जिले में भी नशा मुक्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को समानता का संदेश दिया। हमें गर्व है कि ऐसे महान संत का छत्तीसगढ़ की भूमि में जन्म हुआ, जिन्होंने सतनाम का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में दीपेश अरोरा और लखमू राम टंडन ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं द्वारा गुरु घासीदास जी पर आधारित भाषण भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button