कोहड़िया के जोगिया डेरा में ₹6.50 लाख से बनेगी पचरी, पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया कार्य का शुभारंभ

वार्ड 18 की भवानी मंदिर बस्ती में सीएसआर मद से प्रस्तावित निर्माण; स्थानीय रहवासियों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद
कोरबा | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया स्थित जोगिया डेरा की भवानी मंदिर बस्ती में ₹6.50 लाख की लागत से प्रस्तावित पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने पूजा-अर्चना की और श्रीफल तोड़कर कार्य की शुरुआत की। निर्माण सीएसआर मद से प्रस्तावित है। पार्षद नरेंद्र देवांगन के अनुसार, पचरी बनने से बस्ती के लोगों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में जनसुविधाओं का विस्तार और स्थानीय समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
देवांगन ने इस विकास कार्य का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों की सराहना की। शुभारंभ के अवसर पर मंडल पदाधिकारी, सहयोगी कार्यकर्ता, मोहल्ले के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अब स्थानीय रहवासियों की उम्मीद है कि निर्माण तय गुणवत्ता के साथ पूरा हो, ताकि प्रस्तावित सुविधा का लाभ जल्द मिल सके।
Live Cricket Info
