राज्य समाचार

डूबे छठ घाट,बह गए मठ,हसदेव में देर रात छोड़ा पानी

Spread the love

 

पिछले साल की कहानी फिर दोहराई जल संसाधन विभाग ने,लोगों में रोष

कोरबा।   पूर्वांचल वासियों का छठ पर्व ऊर्जाधानी में धूमधाम से मनाया जा रहा है।इसकी शुरुआत खरना व्रत के साथ शनिवार से हुई और आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन होगा। पर्व की तैयारी में समस्त व्रती और उनके परिजन लगे हुए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा जिसके लिए विभिन्न छठ घाटों में पूरी तैयारी पहले से कर ली गई है। इन तैयारी पर पिछले साल की तरह इस साल भी कुछ जगह पर पानी फिर गया है जिसमें वह घाट प्रमुख हैं जहां हसदेव नदी का पानी बहता है।

सूचनाओं के मुताबिक हसदेव नदी के किनारे स्थित पुरानी बस्ती के करन घाट व इससे लगे दूसरे घाटों में की गई तैयारी पर देर रात पानी फिर गया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने लगा और नदी के किनारे पूजा के लिए बनाए गए मठ बह गए। आज शाम की पूजा के लिए इन मठों को तैयार किया गया था। साथ ही टेंट भी लगाए गए हैं। यह सारे स्थान कल तक सूखे हुए थे और यहां व्यवस्थाएं की गई थी। बांस-बल्ली गाड़े गए और टेंट भी लगाए गए लेकिन आज सुबह यहां नजारा कुछ और नजर आया।

स्थानीय लोग जो तैयारी में लगे हुए थे, उन्होंने बताया कि रात करीब 9:30 बजे एकाएक जलस्तर बढ़ने लगा तो वह भी चकित रह गए। इसके बाद फिलहाल जलस्तर यथावत बना हुआ है लेकिन जो मेहनत और तैयारी की गई थी वह पानी में बह गई।

बताते चलें कि पिछले साल भी इसी तरह की हरकत जल संसाधन विभाग के द्वारा की गई थी और एकाएक बिना किसी सूचना के दर्री बांध से पानी छोड़ दिया गया था। उस घटनाक्रम को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की गई थी। इस बार भी वही कहानी दोहराई गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button