ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लायर भी पकड़ा गया, 6.50 लाख कैश जब्त

Spread the love

 

गरियाबंद।  ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर 2 करोड़ रुपये के 400 किलो गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आयशर वाहन, पायलटिंग कर रही बाइक और 6.50 लाख रुपये नगद भी जब्त किया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ऐसे पकड़ाया नेटवर्क 24 अगस्त की रात देवभोग पुलिस की टीम खुटगांव नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोका गया। छत पर काले तिरपाल से ढके पैकेटों को खोलने पर 400 किलो गांजा मिला। वाहन में सवार महाराष्ट्र के संतोष मोहिते और सुमित थोड़वे ने पूछताछ में बताया कि आगे बाइक से दो लोग पायलटिंग कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर बाइक क्रमांक OD 08 W 5814 पर सवार पंकज मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी धर दबोचा।

 

पूछताछ में तस्करों ने गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र के डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से लेना बताया। गरियाबंद पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर सप्लायर विनोद दिसारी को भी उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गांजा बिक्री के 5 लाख रुपये बरामद किए गए।

 

400 किलो गांजा और साढ़े 6 लाख कैश जब्त
400 किलो गांजा, कीमत 2 करोड़
आयशर वाहन, कीमत 20 लाख
ग्लैमर बाइक, 3 मोबाइल
कुल नगद 6 लाख 50 हजार रुपये
पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफलता पर एसपी ने टीम को बधाई दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button