राज्य समाचार

निःशुल्क डायलिसिस सेवा से गंभीर किडनी रोगियों को मिला जीवन का सहारा

Spread the love
जिला अस्पताल धमतरी में 156 मरीजों के 10000 से अधिक डायलिसिस सत्र पूरे, चार अत्याधुनिक मशीनों से नियमित उपचार की सुविधा

धमतरी।  गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित डायलिसिस जीवनरक्षक उपचार है। ऐसे में बार-बार डायलिसिस कराने की आवश्यकता और उपचार का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ने इस चुनौती को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी योजना के तहत जिला अस्पताल धमतरी में क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) से पीड़ित मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जिला अस्पताल में संचालित यह सुविधा धमतरी जिले के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण आधार बन रही है। अब मरीजों को नियमित डायलिसिस के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों की लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ती। इससे उपचार के साथ समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है।

 

 

156 मरीजों के 10,451 से अधिक डायलिसिस सत्र पूरे

जिला अस्पताल धमतरी में 9 सितंबर 2022 से अब तक 156 क्रोनिक किडनी डिजीज मरीजों के 10,451 से अधिक डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। वर्तमान में अस्पताल में चार अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें पूरी तरह क्रियाशील हैं। निर्धारित चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत मरीजों को नियमित डायलिसिस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्य स्तर पर यह सेवा एस्काग संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित की जा रही है। योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मेश्राम के मार्गदर्शन में प्रदेश के लगभग सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा संचालित है। जिला अस्पताल धमतरी में भी यह सेवा गंभीर किडनी रोगियों के लिए निरंतर राहत का माध्यम बनी हुई है।

निःशुल्क सेवा से परिवारों को आर्थिक संबल

डायलिसिस सामान्यतः लंबे समय तक नियमित रूप से कराना पड़ता है। ऐसे में उपचार का खर्च आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कठिनाई पैदा कर सकता है। शासकीय अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलने से मरीजों के परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध होने से मरीजों को बार-बार बड़े शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

सरल प्रक्रिया से योजना का लाभ

 

निःशुल्क डायलिसिस सेवा का लाभलेने के लिए आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है। चिकित्सकीय आवश्यकता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र मरीजों को सेवा प्रदान की जाती है। डायलिसिस सेवा, पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए जिला अस्पताल की डायलिसिस इकाई से संपर्क किया जा सकता है।

जिला अस्पताल धमतरी में संचालित यह सेवा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी उदाहरण है। निःशुल्क और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध डायलिसिस सुविधा गंभीर किडनी रोगियों के लिए उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक संबल प्रदान कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button