राज्य समाचार

स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

 

दुर्ग ।   पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली गोलियों के सेवन से पांच छात्रों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सभी छात्रों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का एक छात्र अपने साथ कथित रूप से नींद की गोलियां स्कूल लेकर आया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इन्हीं गोलियों का सेवन करने के बाद कक्षा 9वीं और 10वीं के कुल पांच छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल भेजा। संस्था प्रमुख नलिनी वर्मा की मौजूदगी में बीआरसी नेम सिंह साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार यादव तथा अन्य सदस्यों ने बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की।

पीड़ित छात्रों के पालकों को भी बैठक में बुलाया गया।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रों ने कौन-सी दवा का सेवन किया था और वह स्कूल तक कैसे पहुंची। प्रारंभिक चर्चा में यह बात सामने आई है कि गोलियां मनोरोगियों को दी जाने वाली दवा से संबंधित हो सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस स्कूल प्रबंधन, छात्रों और अभिभावकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दवा कहां से लाई गई और क्या किसी अन्य छात्र ने भी उसका सेवन किया। शाला प्रबंधन समिति की बैठक में संस्था की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराने का निर्णय लिया गया, जबकि अभिभावकों को अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र बताया गया है। मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button