अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार

EXCLUSIVE : ग्राम यात्रा की खबर के बाद मचा हड़कंप!डीजल चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, नवीन कश्यप समेत 3 आरोपी हिरासत में, एक साल से फरार बताए जा रहे आरोपियों तक पहुंची पुलिस, अब पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की तैयारी

Spread the love


ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क द्वारा एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान में कथित डीजल चोरी और सक्रिय गिरोह को लेकर प्रकाशित खबर के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। अब मामले में पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

कोरबा। खदान क्षेत्र में कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीन कश्यप, परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर दीपका पुलिस द्वारा की गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मामले ने पूरे कोरबा जिले में हलचल मचा दी है क्योंकि क्षेत्र में लंबे समय से डीजल चोरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। अब पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।


एक साल से फरार थे आरोपी?

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए कुछ नाम पूर्व में दर्ज मामलों में भी सामने आ चुके हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा रही है कि नवीन कश्यप और उससे जुड़े लोगों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक सभी पुराने मामलों का विस्तृत आधिकारिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन हालिया कार्रवाई को जांच की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


एक महीने पहले हुई गिरफ्तारी से जुड़ रहे तार

सूत्रों के अनुसार लगभग एक माह पूर्व डीजल चोरी के मामले में पकड़े गए कुछ आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी थीं। बताया जा रहा है कि उन्हीं जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ी और अब पुलिस ने नई कार्रवाई की है।

हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 क्या खुलने वाला है पूरे नेटवर्क का राज?

जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पुलिस केवल तीन लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि पूरे कथित नेटवर्क की जांच कर रही है। इसके तार बिलासपुर के उस सरगना से भी जुड़ रहे है। जो पहले भी कुसमुंडा खदान से अरबो की डीजल चोरी कर चुका है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि:

  • कथित डीजल चोरी का संचालन किस तरह किया जाता था?
  • इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं?
  • किस स्तर तक इसका आर्थिक लाभ पहुंचता था?
  • क्या इसके तार अन्य जिलों तक भी फैले हुए हैं?

जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण नाम सामने आ सकते हैं।


थाना प्रभारी का बयान

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद पटेल ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। पूछताछ के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


 अब सबकी नजर अगली कार्रवाई पर

पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोग अब यह जानना चाहते हैं कि जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है और क्या इस मामले में और भी लोगों की भूमिका सामने आती है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।


ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क

डीजल चोरी मामले की हर परत पर हमारी पैनी नजर

जल्द… पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर बड़ा खुलासा

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button