राज्य समाचार

बकरी कोठे की दीवार तोड़ 19 बकरा-बकरियां चुराने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और स्कॉर्पियो जब्त

Spread the love

 

बिलासपुर/रतनपुर. । रतनपुर पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बकरा-बकरियों की बिक्री से प्राप्त 1.50 लाख रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून को थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके बकरी कोठे की ईंट की दीवार तोड़कर चार बकरे और 15 बकरियां, कुल 19 मवेशी चोरी कर लिए। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

 

 

 

 

विवेचना के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से आसपास के गांवों में खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने घूमते थे। इसी दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर सुनसान स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चकराभाठा से चोरी किए गए 19 बकरा-बकरियों को 1.75 लाख रुपये में बेच दिया, जिसमें से 25 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शेष 1.50 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू खान (57), अमूर खान (66), अमीन खान (41), हबीम खान (35), शाहरुख खान (22) निवासी उमरिया, थाना गोराबाजार, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) तथा मोहम्मद अच्छन (33) निवासी रजकपुर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। सभी वर्तमान में कर्रा, थाना रतनपुर में रह रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

 

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस एवं साइबर सेल बिलासपुर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button