राज्य समाचार

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ बैठकर किया भोजन

Spread the love

दुर्ग ।   अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करते नजर आए। इस दौरान मजदूरों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। मंत्री  यादव के इस कदम को मजदूरों ने अपनत्व का प्रतीक बताया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए, जिन्होंने मंत्री के साथ बैठकर भोजन किया और इस पल को ऐतिहासिक बताया। पंगत में बैठकर उन्होंने मजदूरों से बात-चीत करते हुए भोजन किया और उनके घर परिवार का हॉल चाल जाना। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।

 

उनका परिश्रम और समर्पण ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button