राज्य एव शहर

पामगढ़ में विवाद के दौरान चली गोली, युवक घायल; हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

 

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गाली-गलौज के बीच गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 10 बजे विकास नगर क्षेत्र की है। यहां निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर के जांघ हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पंकज कश्यप को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

 

 

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में स्थिति फिलहाल सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button