07/04/2026

भाजयुमो सर्वमंगला नगर मंडल के अध्यक्ष बने हीरु जायसवाल, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0
WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.28.27 AM (1)

कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक विस्तार के तहत कोरबा में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। संगठन ने सर्वमंगला नगर मंडल की कमान हीरु जायसवाल को सौंपते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

संगठन की मजबूती पर जोर सक्रियता और समर्पण का मिला फल

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त अध्यक्ष हीरु जायसवाल, बरमपुर (वार्ड क्रमांक 61) की पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल के पुत्र हैं। हीरु लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए ही शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News