राज्य एव शहर

दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 हथियार बरामद

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बड़ी सफलता मिली है। पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इन सभी पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, सरेंडर के बाद नक्सलियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर 40 हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें एसएलआर, इंसास रायफल, कार्बाइन, 303 रायफल और बीजीएल लॉन्चर जैसे हथियार शामिल हैं। इस कार्रवाई को माओवादी संगठन की सैन्य क्षमता पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के पश्चिम बस्तर डिवीजन से जुड़े थे। इनमें एक एरिया कमेटी सदस्य (ACM) और अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। सभी ने दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

इस दौरान आईजी बस्तर रेंज, डीआईजी सीआरपीएफ, कलेक्टर और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक 607 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 54 मारे गए और 92 को गिरफ्तार किया गया है।

आईजी बस्तर रेंज ने कहा कि पुनर्वास योजना के तहत सरेंडर करने वाले युवाओं को सुरक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अवसर दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पुलिस का मानना है कि लगातार चलाए जा रहे अभियानों और पुनर्वास नीतियों के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है और अधिक से अधिक लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची

1.एसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सोमे कड़ती पिता टोकडा कड़ती उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोदीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (05 लाख)।

2.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी लखमा ओयाम पिता मोंडा ओयाम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख)।

3.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सरिता पोड़ियाम पिता पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिंगुम नयापारा थाना जंगला जिला बीजापुर (01 लाख)।

4.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी जोगी कलमू पिता सोमडा कलमू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर (01 लाख)।

5.पार्टी सदस्य/गंगालूर एरिया कमेटी मोटी ओयाम पिता हुंगा ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीडिया कुप्पागुडापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख)।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button