CSVTU में 9.44 लाख का PhD फीस घोटाला

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग-भिलाई छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई में पीएचडी शोधार्थियों से फीस लेकर उन्हें फर्जी रसीद थमाने और पैसों को अपने पास रखने के मामले में अब पुलिस ने पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
छात्रों से पीएचडी सब्मिशन के नाम पर 30-30 हजार रुपए लिए जाते थे, लेकिन उन्हें जो रसीद दी जाती थी वो फर्जी रसीद होती थी। इसका खुलासा छात्रों की शिकायत के बाद हुआ था। नए कुलपति के पास जब छात्र शिकायत लेकर पहुंचे तो धीरे-धीरे कई छात्र सामने आए। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने नेवई थाने में शिकायत की थी।
9 लाख से ज्यादा राशि का गबन
विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर थाना नेवई में पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में 9 लाख 44 हजार 500 रुपए के गबन की पुष्टि हुई है।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव द्वारा 27 जनवरी को थाना नेवई को भेजे गए पत्र में बताया गया कि पीएचडी में पंजीकृत कई शोधार्थियों ने कुलपति को शिकायत दी थी कि उनसे निर्धारित फीस तो ली गई, लेकिन विश्वविद्यालय के खाते में राशि जमा नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की।
Live Cricket Info