500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने धमतरी शहर के हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 500 सीटर नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूमि की उपलब्धता बजट एवं निविदा प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी अधिकारियों से ली।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 0.60 हेक्टेयर भूमि पर बहुमंजिला नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व स्वीकृत 250 सीटर भवन को बढ़ाकर 500 सीटर किया गया है। परिसर में ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, लिफ्ट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कृष्ट अध्ययन वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, अभियंता जगत के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Live Cricket Info