राज्य समाचार

गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले 21 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा ।   नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार, सभी नक्सलियों ने आईजी पी. सुंदरराज के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने एसएलआर, इंसास, एके-47 सहित अन्य ऑटोमैटिक हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंपे। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली कई बड़ी और हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उनके दौरे से पहले इतने बड़े पैमाने पर नक्सलियों का सरेंडर होना काफी अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दूसरे दिन, रविवार 8 फरवरी को अमित शाह नक्सलवाद को लेकर केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।

साल की शुरुआत से लगातार हो रहे आत्मसमर्पण

साल 2026 की शुरुआत से ही नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला तेज हुआ है। अब तक सैकड़ों नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में कई खूंखार नक्सली भी शामिल हैं। वहीं सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में कई बड़े नक्सल कमांडरों को भी मार गिराया है, जिससे नक्सली संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

केंद्र सरकार देशभर से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए अभियान चला रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में आत्मसमर्पण और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

21 नक्सलियों का यह सामूहिक आत्मसमर्पण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में शांति एवं विकास की प्रक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button