जांजगीर-चांपा

37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत जांजगीर में NCC छात्रों को दी गई यातायात जागरूकता की जानकारी

Spread the love

जांजगीर । 37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा आज 16 जनवरी 2026 को कचहरी चौक, जांजगीर में NCC के छात्रों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात सिग्नलों के संकेतों—लाल, पीला और हरा—के सही अर्थ एवं पालन के बारे में समझाया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

छात्रों को ओवरस्पीडिंग से होने वाले दुष्परिणामों, सुरक्षित पैदल चलने के नियमों तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित NCC छात्रों ने जागरूकता संबंधी जानकारी को गंभीरता से सुना और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक पुनीत यादव, चंद्रशेखर ओग्रे एवं नरेश खांडे का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button