राज्य एव शहर

कलेक्टर प्रजापति ने पीएम आवास निर्माण व राजमिस्त्री प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज विकासखंड मोहला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे पीएम आवास के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ग्राम सांगली एवं मडिय़ानवाड़वी पहुचें।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर प्रजापति ने युवा राजमिस्त्री प्रशिक्षार्थियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री कार्य एक महत्वपूर्ण एवं स्थायी रोजगार का माध्यम है। जिसकी मांग हमेशा छोटे से लेकर बड़े निर्माण कार्यों में बनी रहती है।

साथ ही उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को टाइल्स फिटिंग जैसे अन्य कार्यों में कौशल के साथ निपुर्णता लाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होनें कहा निर्माण में स्थानीय के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी काफी रोजगार के अवसर है, जिससे बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांगली एवं मडिय़ानवाड़वी में लगे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर कार्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सुवरबोड़ के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती झेलो बाई से निर्माणाधीन आवास के संबंध में चर्चा करते हुए कार्य गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button