राज्य समाचार

युवा नेत्तृत्व नरेन्द्र देवांगन को मिला भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व

 

कोरबा –  जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा मोर्चा-प्रकोष्ठों की नई सूची जारी कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी अधिकृत सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री एवं नगर पालिक निगम कोरबा के निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय के बाद कोरबा जिले में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति आदेश जारी होते ही पार्टी पदाधिकारियों,सामाजिक पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के बधाईयों का तांता चल पड़ा।

सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों तक हर जगह इस नियुक्ति को कोरबा जिले के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और नरेंद्र देवांगन के संगठनात्मक कौशल को माना जा रहा है।

कुछ महीनों पूर्व रायपुर में बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हज़ारों बुनकरों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ था इसका नेनृत्व  नरेंद्र देवांगन ने ही किया था ।।

नवीन दायित्व पर जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे कोरबा का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगा तथा बुनकर समाज से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button