राज्य समाचार

विजय शर्मा ने चरडोंगरी-बांझी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया निराकरण

 

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ग्राम चरडोंगरी और बांझी पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, आवास, नाली, शौचालय, सामाजिक भवन, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अनेक मांगों पर संवेदनदशीलतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल पूरा करने हेतु घोषणाएं की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान उन्होंने ग्राम चरडोंगरी और बांझी के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने चरडोंगरी से सारंपुर–दुल्लापुर तक सड़क निर्माण, चेक डैम के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, नाली निर्माण हेतु 3 लाख रुपए, मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम झिराना में सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपए, मेला परिसर में दो शौचालय निर्माण, बोर खनन, मेला स्थल में मंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए तथा सोलर लाइट लगाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम बांझी में 12 लाख रुपए का सामुदायिक भवन, जागेश्वर के घर से महामाया मंदिर सड़क निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, महामाया मंदिर के समीप और गौरा चौक में बोर खनन, स्कूल में शौचालय निर्माण और मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों की शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्य प्रारंभ कराए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

उन्होंने बताया कि घोठिया रोड का निर्माण बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तेजी से किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में आवास प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह एक ऐतिहासिक निर्णय था।

उन्होंने आगे बताया कि जिन पात्र परिवारों के नाम आवास सूची में नहीं आए हैं, उनके लिए नया सर्वे कार्य कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर हर पात्र व्यक्ति को आवास दिया जाएगा और कोई भी योग्य परिवार वंचित नहीं रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button