राज्य एव शहर

कोंडागांव: सुरक्षाबलों को कामयाबी, 5 किलो का आईडी बम किया बरामद, 188 बटालियन के जवानो की कार्रवाई 

कोण्डागांव: जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त दल ने 5 किलो का आईडी बम बरामद किया है। आईईडी बम को बरामद करने के बाद सुरक्षा जवानों ने एहतियातन ब्लास्ट करके उसे निष्क्रिय किया है। घटना सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बुनागांव के पास नारायणपुर – कोण्डागांव मुख्य मार्ग की है।

 

घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुखबीर से मिली थी कि कोण्डागांव – नारायणपुर मुख्य मार्ग पर बुनागांव से कुछ दूर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल कोण्डागांव की डीआरजी टीम और सीआरपीएफ 188 बटालियन के संयुक्त टीम के कोण्डागांव से काकोड़ी के बीच आरओपी लगाकर बीडीएस टीम के सहयोग से एरिया की डिटेल से सर्च किया। इस पर काकोड़ी मार्ग पर बुनगांव के पास जंगल में 5 किलो का टिफिन बम मिला। बम को मौके पर ही बीडीएस टीम के सहयोग से निष्क्रिय करने की कार्यवाही की गई है। अन्जय यादव, IBC 24, कोण्डागांव

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button