दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता: 27 इनामी समेत 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा । नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और सरकार की संयुक्त मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में 27 इनामी समेत 37 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सभी ने DRG कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।
65 लाख के इनामी नक्सली हुए सरेंडर
सरेंडर करने वालों में भैरमगढ़, इंद्रावती और माड़ इलाके की सक्रिय नक्सली इकाइयों के सदस्य शामिल हैं। 37 में से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख का इनाम था। इनमें 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख और एक नक्सली पर 5 लाख का इनाम घोषित था।
पुनर्वास नीति का असर
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि पूना मारगेम पुनर्वास पहल बस्तर में शांति, गरिमा और स्थायी विकास की दिशा में मजबूत कदम बन रही है। आत्मसमर्पण करने वालों को 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता के साथ कौशल प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूची
1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड (08 लाख रूपये ईनामी)।
2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम – कंपनी नम्बर 10 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नम्बर 02 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम आमदई एरिया कमेटी (05 लाख रूपये ईनामी)।
6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिषिया कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।
9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।
10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।
12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी मिलिषिया अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।
13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01लाख रूपये ईनामी)।
17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
19. सुकलू कड़ियाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
20. टाकलू उर्फ अजय कष्यप – आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
21. बामन मण्डावी – हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
22. अर्जुन कंुजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
26. नितेष उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।
27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।
28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)।
29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)।
30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)।
31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।
32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष (निरंक)।
33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)।
34. पाण्डू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)।
35. नंदा मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।
36. श्रीमती देवे मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।
37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।

Live Cricket Info