अपराधराज्य समाचार

शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास गिरफ्तार

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण-एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास को गिरफ्तार किया है।

अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) एवं भादवि की धारा 420, 467, 471, 120-बी के तहत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोप है कि निरंजन दास ने विभाग में सक्रिय सिंडीकेट को सहयोग किया। उनके संरक्षण में शासकीय शराब दुकानों में अनअकाउंटेड शराब बिक्री, अधिकारियों के तबादलों में लेन-देन, टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर और दोषपूर्ण शराब नीति लागू करने जैसे कार्यों से सिंडीकेट को करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाया गया। इसके एवज में उन्होंने स्वयं भी करोड़ों रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त किया।

शराब घोटाले के इस मामले में पहले से ही कई अधिकारी और कारोबारी जांच के घेरे में हैं। अब पूर्व आयुक्त की गिरफ्तारी से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। EOW-ACB अधिकारियों का कहना है कि जांच में जुटी टीम आरोपियों से पूछताछ कर घोटाले की गहराई तक जाने का प्रयास कर रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button