राज्य समाचार

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

1977 में रचा था इतिहास

रजनी ताई उपासने ने 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। उस समय उन्होंने कांग्रेस की शारदा चरण तिवारी को मात देकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। इस जीत के साथ ही वे रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनीं। राजनीति में आने से पहले से ही वे जनसंघ से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता रहीं और कई आंदोलनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

रायपुर की थीं एकलौती महिला विधायक

रायपुर जैसे शहर में लोकतांत्रिक इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार महिला विधायक मिलीं और वह थीं रजनी ताई उपासने। 46 साल की उम्र में विधायक बनने वाली रजनी ताई ने अपनी सादगी और समर्पण से राजनीति में अलग पहचान बनाई थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button