राज्य एव शहर

वोटिग शुरू होने से खत्म होने तक और दलों के आने-जाने वाले रूट की होगी ऐप से निगरानी

निर्वाचन में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए दिया गया प्रशिक्षण

बिलासपुर। इस बार लोकसभा चुनाव में सी टॉप्स ऐप के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र की गतिविधि पर निगाह रखी जा सकेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को गुरुवार को वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर की ओर से प्रशिक्षण दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में बताया गया कि सी-टॉप्स ऐप के माध्यम से मतदान ड्यूटी में गए दल की निर्वाचन गतिविधि को डैशबोर्ड के माध्यम से देखा जा सकता है। इस ऐप के डैशबोर्ड से मतदान केंद्र में मॉक पोलिग की स्थिति का पता किया जा सकता है। किसी मतदान केंद्र में मॉक पोलिग शुरू हुई है कि नहीं ये भी पता चल सकेगा। मॉक पोलिग के बाद सीआरसी का स्टेटस भी देखा जा सकता है। इसके बाद वीवीपेट स्लिप क्लीयर हुई है या नहीं, ये जानकारी भी मिल सकेगी। किस-किस मतदान केंद्र में पोलिग शुरू हुई है व कहां पोलिग संपन्न हो गई है, इसकी जानकारी भी डैशबोर्ड में मिल जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र में पोलिग संपन्न होने के बाद ईवीएम क्लोज करने की स्थिति भी डेशबोर्ड के माध्यम से देखी जा सकती है। डैशबोर्ड में प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी का
नाम और मोबाईल नंबर भी दिखेगा। यदि किसी मतदान कर्मी ने आपात स्थिति में एसओएस का बटन दबाया है,तो डेशबोर्ड के माध्यम से उस मतदान केंद्र की पूरी जानकारी ली जा सकेगी। यह भी पता चलेगा कि मतदान कर्मी को किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button