राज्य समाचार

बंदर की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत, वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ । – कोरबा जिले के रामपुर सिंचाई कॉलोनी में लोग उस समय सख्ते में आ गए जब दो बंदर पेड़ के ऊपर उछल कूद कर रहे थे और देखते ही देखते एक बंदर अचानक 11 केवी के चपेट में आ गया और नीचे जमीन के गिर गया लोग कुछ समझ पाते तब तक बंदर की मृत्यु हो चुकी थी आखिरकार इसकी जानकारी वन विभाग को दिया गया फिर मौके स्थल पर वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम पहुंची और आस पास के के लोगों से पहले घटना की जानकारी लिया फिर लोगों ने बताया दो बंदर आपस में खेल रहे थे

तभी एक बंदर खंभे में चढ़ गया और करेंट के चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई फिर पंचनामा के पश्चात उसको कपड़े में ढक कर रखा फिर पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर फूल नारियल दीप जलाकर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें वन रक्षक कमलेश कुम्हार, अर्जुन कंवर, नोवा नेचर से जितेंद्र सारथी, मयंक बख्शी, साथ ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आस पास के लोगों ने बताया जब एक बंदर की मृत्यु हो गई तब दूसरा बंदर लगातार उसके पास आकर उठाने की कोशिश करता रहा यह दृश्य देख कर लोगों की आँखें नम हो गई, साथ ही लोगों ने बंदर के पार्थिक शरीर के माथे में चंदन लगाया और पूजा पाठ किया और गंगा जल पिलाया, यह पल बहुत ही भावुक पल था, समाज में आज भा लोगों में करुणा के साथ जीवो के लिए प्रेम और आस्था हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button