राज्य समाचार

सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा 15 को

कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्ष एवं ऑबजर्वर की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा 15 जून 2025 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर  बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वो जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें। परीक्षा के कार्यों में कोई भी चूक या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए परीक्षा  केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर  सीएल तारक ने पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से केन्द्र अध्यक्ष एवं ऑबजर्वर को आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर  नवीन भगत, शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय के प्राचार्य  तलवरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु निम्नानुसार दिशा-निर्देश जारी किया जाता है। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सकें एवं परीक्षा केन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके।

परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिवस पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली-भांति परिचित हो जाये। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में फोटो कॉपी मान्य नहीं होगा ।

वही परीक्षा दिवस अवसर पर सभी मूल दस्तावेज को परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल एवं अन्य डिवाईस ले जाना वर्जित है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button