राज्य समाचार

लेखपाल के रिक्त पद के लिए पात्र/अपात्र की सूची जारी

26 जून तक कर सकते है दावा/आपत्ति

 

बलरामपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लेखापाल 01 (अनारक्षित मुक्त) पद के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों 02 मई 2025 तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों को जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र तथा निरस्त अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार किया गया है। प्रकाशित सूची में अभ्यर्थियों द्वारा दावा-आपत्ति हो तो अपना अभ्यावेदन 20 जून 2025 तक सायं 05.30 बजे तक स्वयं/पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के नाम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लेखापाल के संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र/अपात्र तथा निरस्त अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन किया जा सकता हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button