राज्य समाचार

रतनपुर में भीषण हादसा: मालवाहक वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, तीन घायल

Spread the love

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ). बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया। कटनी से रायपुर आटा लेकर जा रही स्वराज माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो वाहन के अंदर बुरी तरह फंसे रह गए।

स्वराज मज़्दा में ड्राइवर शाहिद, कंडक्टर और लक्ष्मण यादव सवार थे। हादसे के बाद ड्राइवर किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन कंडक्टर और लिफ्ट लेकर वाहन में सवार लक्ष्मण यादव केबिन में फंसे रह गए। हादसे में लक्ष्मण का एक पैर वाहन के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर पीड़ा में था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे की तेज आवाज सुनकर रतनपुर नगर के लोगों में हड़कंप मच गया। कई नगरवासी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। फंसे हुए लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने तुरंत गैस कटर मंगवाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन का अगला हिस्सा काटकर दोनों फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

डॉक्टरों के अनुसार लक्ष्मण यादव के पैर में अंदरूनी चोट और सूजन है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चालक ने तेज रफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो दिया था। ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच की जा रही है।

इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन में रतनपुर पुलिस के जवानों ने बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया। ऑपरेशन में मुख्य रूप से शामिल रहे प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक आकाश डोंगरे, आरक्षक देवानंद चंद्राकर, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, आरक्षक सुनील कोरी और आरक्षक गोविंद जायसवाल।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button