अपराधराजनीतीराज्य एव शहर

RSS नगर में शराब के नशे में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी आई सामने, श्रमिकों ने किया प्रतिकार, हुई जमकर मारपीट, देखिए वीडियो…

RSS नगर में शराब के नशे में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी आई सामने, श्रमिकों ने किया प्रतिकार, हुई जमकर मारपीट, देखिए वीडियो…

कोरबा | रविवार देर रात पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में कथित भाजपा नेता संजय सिंह और नूतन राजवाड़े द्वारा शराब के नशे में जमकर उपद्रव मचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने नशे की हालत में राहगीरों और मोहल्ले के सामान्य निवासियों से विवाद किया और अपनी कार की डिक्की से बेसबॉल का डंडा निकालकर निर्दोष लोगों से मारपीट की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय सिंह और नूतन राजवाड़े लंबे समय से क्षेत्र में नशे की हालत में गुंडागर्दी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मुहल्ले में रह रहे बालको में काम करने वाली ठेका कंपनियों के श्रमिकों से जबरन वसूली और मारपीट की कोशिश की, और विरोध करने पर उन्हें गंभीर चोटें दीं। घटना के बाद गुस्साए युवाओं और श्रमिकों ने भी प्रतिकार करते हुए इन दोनों को जमकर पीटा, जिससे दोनों को काफी चोटें आई हैं। जिससे इनको अस्पताल में दाखिल किया गया है।

घायल नूतन राजवाड़े

स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये तथाकथित नेता आए दिन नशे में धुत होकर मोहल्ले में दहशत का माहौल बनाते हैं। विशेषकर कंपनी में काम करने वाले गरीब श्रमिकों से उगाही और धमकाने की घटनाएं आम बात हो गई थी।

विरोध के स्वर तेज: मोहल्ले के नागरिकों ने कहा है कि अगर प्रशासन ने अब भी कार्रवाई नहीं की, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या सुशासन की सरकार ऐसे गुंडा तत्वों को संरक्षण दे रही है या फिर इन पर सख्ती से लगाम लगाएगी ?

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से संजय सिंह और नूतन रजवाड़े जैसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि भाजपा जैसे संगठनों को ऐसे लोगों को संरक्षण नहीं देना चाहिए जो पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

घटना को लेकर मोहल्ले में भारी आक्रोश है, और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर गड़ाए बैठे हैं।

इधर घटना के बाद पहुंची मानिकपुर पुलिस ने विवाद शांत करा घायलों को मेडिकल लीगल चेकअप के लिए भेज दिया है। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि

दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की शिकायत मिली है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button