राज्य एव शहर

बुढ़ापे में बीमारी के उपचार की चिंता अब नहीं सताएगा ” श्यामलाल मंडावी

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। श्याम लाल मंडावी ग्राम विजयपुर के 82 वर्षीय वृद्ध ने कहा कि उन्हें अब अपने बुढ़ापे में अपनी बीमारी के उपचार की चिंता नहीं सताएगा। उन्होंने कहा कि उनके  वारिसों पर बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वय वंदन योजना अंतर्गत स्वीकृति मिलने पर उन्हें अपनी बीमारी के उपचार की चिंता कोसों दूर हो गया है।

वृद्ध ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वृद्धों के उपचार की नई व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रवण कुमार बेटा बनकर वृद्धों की चिंता कर उनके लिए उपचार की व्यवस्था की है। इससे अनेक बुजुर्गों को अपने अंतिम समय में उपचार के लिए जूझना नहीं पड़ेगा। साथ ही परिवार के लिए बोझ भी नहीं बनना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री वय वंदन योजना अंतर्गत स्वीकृति मिलने पर शासन के प्रति आभार प्रदर्शित किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button