राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने राजनाथ और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक की

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई के कारण निरन्तर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की । प्रधानमंत्री कार्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की जा रही कार्रवाई तथा उसके जवाब में भारतीय सेनाओं की कार्रवाई की जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमाओं में लगातार हमले करने की कोशिश कर रही है। आज भी भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने सांबा और जैसलमेर आदि क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को नष्ट कर हमले की कोशिशें को नाकाम कर दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button