राज्य समाचार
महिला का जबरन अश्लील वीडियो बनाया: 3 नाबालिग समेत 8 हिरासत में, 1 फरार
बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भटगांव थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जबरन अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया गया और उसका वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
हिरासत में लिए गए आरोपियों में तीन अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और जबरन अश्लील वीडियो बनाने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Live Cricket Info