राज्य एव शहर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक
रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मनोज कुमार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से ‘भारत कुमार’ के रूप में पहचान बनाई और उनका योगदान न केवल सिनेमा को, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info