देश विदेश

अक्तूबर में ग्यारह दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, जानें किस-किस दिन होगी परेशानी

बैंकों में अगर कोई जरूरी कार्य हो तो कैलेंडर देख कर जाएं। अक्तूबर में बैंकों में कुल 11 दिनों का अवकाश रहेगा। अक्तूबर महीने में दशहरा और दीपावली पड़ने से इन दोनों त्योहारों पर बैंक कुल सात दिन बंद रहेंगे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती, छह अक्तूबर को रविवार, सात को महानवमी और आठ को दशहरा की छुट्टी रहेगी।
12 और 13 अक्तूबर को दूसरा शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। 20 अक्तूबर को रविवार है। 26 अक्तूबर को चौथा शनिवार, 27 अक्तूबर रविवार को दीपावली, सोमवार 28 को गोवर्धन पूजा और मंगलवार 29 अक्तूबर को भाईदूज का अवकाश रहेगा।
नवंबर में भी बैंकों में एक बार लगातार तीन दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। 9 नवंबर को दूसरा शनिवार, 10 नवंबर को रविवार और 11 नवंबर सोमवार को गुरुनानक जयंती का अवकाश रहेगा। हालांकि गुरुनानक जयंती के अवकाश को लेकर संशय है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button