अपराधराज्य समाचार

बिहार के रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिगों का रेस्क्यू

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में 41 नाबालिग लड़कियों को बिहार के रोहतास जिले के रेड लाइट एरिया से बचाया गया। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में नृत्य का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलते थे। पीड़ितों को दो साल से अधिक समय से यौन शोषण का शिकार बनाया जा रहा था।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास के रेड लाइट एरिया में छापा मारा गया, जहां इन लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था। गिरफ्तार किए गए दलाल गरीब और असहाय लड़कियों को 30 से 40 हजार रुपये का लालच देकर फंसाते थे और फिर उन्हें रेड लाइट एरिया में बेच देते थे। जहां उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रोहतास एसपी की विशेष टीम द्वारा किए गए इस बचाव अभियान के बाद, सभी 41 नाबालिग लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां उनकी सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, और लड़कियों को उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस को इस मामले में एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Check Also
Close
Back to top button