राज्य समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन

Spread the love

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदा बाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली एवं उनके अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कोविड केंद्र क़ो मनोविकास केंद्र के रूप मे बेहतर ढंग से संचालित करने पर जिला प्रशासन के सरहाना करते हुए अनुकरणीय पहल बताया।इस अवसर पर शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री जी को सुनाया, वहीं सोमनाथ साहू ने ढोलक बजाकर जसगीत प्रस्तुत किया। चार बच्चों—नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ और शेष—ने सूर्य नमस्कार कर योग प्रदर्शन किया, जिसे मुख्यमंत्री  ने खूब सराहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मनोविकास केंद्र : विशेष बच्चों के समग्र विकास हेतु समर्पित संस्थान

बलौदा बाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र रवान के सीएसआर मद  से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएँ प्रदान कर रहा है। यह केंद्र जनवरी 2025 से शुरू हुआ है और अल्प समय मे ही बेहतर परिणाम सामने आने लगा है।

यहाँ विशेष शिक्षा, थेरेपी सेवाएँ (फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी), व्यावसायिक प्रशिक्षण (सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी), मनोवैज्ञानिक परामर्श, और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। साथ ही, बच्चों के आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाता है। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button